Tragic Death of Jharkhand Activist Andriyas Tudu Shocks Community झामुमो कार्यकर्ता अन्द्रियास टुडू उर्फ छोटो का निधन , Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsTragic Death of Jharkhand Activist Andriyas Tudu Shocks Community

झामुमो कार्यकर्ता अन्द्रियास टुडू उर्फ छोटो का निधन

महेशपुर के तेलियापोखर में झामुमो के कार्यकर्ता अन्द्रियास टुडू का असामयिक निधन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर लाया है। वे अपने समर्पण के लिए जाने जाते थे। झामुमो की केंद्रीय समिति की सदस्य उपासना मरांडी...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Mon, 8 Sep 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
झामुमो कार्यकर्ता अन्द्रियास टुडू उर्फ छोटो का निधन

महेशपुर। प्रखंड अंतर्गत ग्राम तेलियापोखर झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता अन्द्रियास टुडू उर्फ छोटो के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ रही है। अन्द्रियास टुडू अपने समर्पण और संघर्षशील स्वभाव के कारण पार्टी एवं समाज में एक ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन से झामुमो परिवार को अपूरणीय क्षति पहुंची है। रविवार को झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मृतक के परिजनों से मिलने उनके आवास पहुंची। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि अन्द्रियास टुडू हमेशा पार्टी और समाज के लिए संघर्षशील रहे। उनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की। इस अवसर पर झामुमो के जिला सचिव माइकल मुर्मू, फादर हिलारियुस टिग्गा, योगेंद्र मुर्मू, मोहनलाल टुडू, बाबूधन मुर्मू उर्फ डॉन, निरोज मड़ैया, जूलियस मुर्मू, प्रदीप हेंब्रम, कॉर्नेल हेंब्रम, अमित हांसदा, पिन्टू टुडू, निकोलस टुडू, आजाद मरांडी, दीपक हेम्ब्रम, राजेश बास्की उपस्थित थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि अन्द्रियास टुडू का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।