Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsTragic Accident Woman Dies After Being Hit by Hired Truck in Pakur
हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत

हाइवा की चपेट में आने से महिला की मौत

संक्षेप:

पाकुड़ में एक महिला, शांति मुर्मू, की हाइवा की चपेट में आकर मौत हो गई। वह अपनी बहन की बेटी का इलाज कराकर लौट रही थी। हादसे के बाद चालक फरार हो गया और स्थानीय लोगों ने गाड़ी को नुकसान पहुँचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Nov 22, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल सिंह बोरवेल के समीप हाइवा के चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी शांति मुर्मू के रूप में हुई है। वह पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर में किराये के मकान में रह रही थी। शुक्रवार की देर रात शांति मुर्मू अपनी बहन की बेटी का इलाज कराकर सदर अस्पताल से बाइक पर सवार हो कर लौट रही थी। इसी क्रम में सिंह बोरवेल के समीप गिट्टी लोड हाइवा संख्या जेएच 16 जी 4937 मोटरसाईकिल को ठोकर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोटरसाइकिल को धक्का लगने से महिला नीचे गिर गयी और हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गयी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवा चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर में गाड़ी का शीशा तोड़कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि सड़क काफी खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हैं और इस रास्ते में हाईवा जैसी बड़ी गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती है। जिससे आए दिन इस प्रकार की दुर्घटनाएं होती है। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। उधर महिला के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने हाइवा को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।