ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़बंद खदान में नहाने गया व्यक्ति डूबा, तैराक की व्यवस्था कराने में जुटा प्रशासन

बंद खदान में नहाने गया व्यक्ति डूबा, तैराक की व्यवस्था कराने में जुटा प्रशासन

हिरणपुर। एक संवाददाता बंद खदान में नहाने गया व्यक्ति डूबा, तैराक की व्यवस्था कराने में जुटा प्रशासन बंद खदान में नहाने गया व्यक्ति डूबा, तैराक की...

बंद खदान में नहाने गया व्यक्ति डूबा, तैराक की व्यवस्था कराने में जुटा प्रशासन
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sat, 22 Jan 2022 03:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बंद खदान में नहाने गया व्यक्ति डूबा, तैराक की व्यवस्था कराने में जुटा प्रशासन

हिरणपुर। एक संवाददाता

थाना क्षेत्र के विरगांव मौजा स्थित पत्थर खदान में शनिवार को लगभग साढ़े ग्यारह बजे नहाने के क्रम में रांगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लकडापहाड़ निवासी 40 वर्षीय सूरज मालतो लापता हो गया। मृतक की पत्नी मेसी पहाड़िया ने बताया कि दोनों पत्थर खदान में नहाने गई थी। लेकिन उसने पहले नहाने की बात कही और वो सर्फ व साबुन लाने गई थी। आकर देखा तो मेरा पति डूब रहा था। उसे बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किया मगर गहराई होने की वजह से असफल हो गए। पत्नी भी डूब कर जान देने जा रही थी। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे ढाढ़स बंधाया। गौरतलब हो कि केसीसी बिल्डकॉन नामक कंपनी द्वारा उत्खनन कर ऐसे ही हजारों लीटर पानी को बंद खदान में यूं ही छोड़ दिया है। जहां प्रतिदिन लोग स्नान सहित अन्य कार्य निपटाते हैं। रांगा सीमा से सटे होने की वजह से यहां के लोग इसी में स्नान करते हैं। ये कंपनी की लापरवाही का नतीजा है। गायब व्यक्ति बाहर रहकर मजदूरी करता है। वो आज ही नहाकर मजदूरी करने कोलकाता के दादन जाने वाला था। उधर पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक व पत्नी से 7 बच्चे हैं। बहरहाल पुलिस मौके पर पहुंची। तैराक लाने का प्रबंध किया जा रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें