ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार

जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घर में...

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
Center,DhanbadTue, 23 May 2017 01:53 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार इस सीजन का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। तीखी धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घर में ही दुबके रहे। जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकले। इस वजह से दोपहर में बाजार की सड़कें विरान रहीं। सुबह और शाम के समय ही ग्राहक बाजार पहुंचे। गर्म हवा-लू के थपेड़ों ने लोगों को बेचैन कर दिया है। जो लोग अपने घरों से बाहर भी आए वह इस लू से बचने के लिए अपने पूरे इंतजाम कर मुंह में कपड़े या छाता का प्रयोग करते देखा गया। निजी स्कूलों में अब तक गर्मी की छूट्टी नहीं: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए राहत है कि उन्हें गर्मी की छुट्टी दे दी गई है। लेकिन कुछ निजी स्कूलों ने अब तक छुट्टी की घोषणा नहीं की है। अगर गर्मी का प्रकोप इसी तरह से जारी रहा तो आने वाले दिनों में स्थिति काफी गंभीर हो जायेगी। उधर गर्मी के कारण आइसक्रीम एवं शीतल पेय पदार्थ की बिक्री बढ़ गई है। सत्तू की मांग भी बढ़ी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें