
झिकरहाटी में दो पक्षों के बीच बमबाजी, पुलिस छावनी में तब्दील गांव
- बैदुल शेख व कालू शेख के पक्ष के बीच पिकनिक को लेकर हुआ था विवाद... झिकरहाटी में दो पक्षों के बीच बमबाजी, पुलिस छावनी में तब्दील गांव
पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत झिकरहाटी पंचायत के संथालपाड़ा गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद बम फोड़े जाने से तनाव फैल गया। हालांकि पुलिस के समय रहते पहुंच जाने से बड़ा विवाद टल गया। यह विवाद नववर्ष के अवसर पर शुरू हुआ था। बताया गया कि 1 जनवरी को गांव के पास एक खेत में पिकनिक का आयोजन किया गया था। इसी दौरान बैदुल शेख व कालू शेख दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझ गए और उनके बीच मारपीट हो गई। मामले को सुलझाने के लिए 1 जनवरी की रात को पंचायत किे मुखिया की अगुवाई में एक पंचायती भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।
शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई, जिसके बाद एक पक्ष की ओर से बम फेंका गया। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक कुछ महिलाएं आपस में विवाद कर रही थीं, लेकिन विवाद करने वाले मुख्य लोग मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने गांव में छापेमारी भी की, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बमबाजी में किसी के हताहत होने की भी खबर नहीं है। इधर बमबाजी की घटना के बाद गांव के स्थानीय लोग दहशत में हैं। घटना के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि घटना स्थल की जांच के दौरान बमों के कुछ अवशेष मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वर्जन... दो पक्षों में विवाद हुआ था और एक पक्ष की ओर से तीन बम फोड़े गए हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एसपी के निर्देश पर पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई करेगी। दयानंद आजाद एसडीपीओ, पाकुड़ फोटो संख्या-05- बमबाजी के बाद झिकरहाटी गांव में तैनात पुलिस बल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




