धुंध छाए रहने से आसमान में छाए रहे बादल, ठंड में बढ़ोत्तरी
महेशपुर, एक संवाददाता।धुंध छाए रहने से आसमान में छाए रहे बादल, ठंड में बढ़ोत्तरी धुंध छाए रहने से आसमान में छाए रहे बादल, ठंड में बढ़ोत्तरी धुंध छाए र
रविवार देर रात से सोमवार तक धुंध छाए रहने से एकाएक कनकनी और ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। सोमवार सुबह से ही आसमान में धुंध छाया रहा। हल्का कुहासा भी छाया रहा। जिस वजह से आसमान में बादल छाए रहे। सूर्य के दर्शन नहीं हुए। मौसम में अचानक हुए इस बदलाव से ठंड में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। धुंध छाए रहने की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। बढ़ी ठंड से बुजुर्गों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
शीतलहर के कारण हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड से लोग घरों में दुबके रहने को विवश हैं। एकाएक ठंड बढ़ने के साथ ही धुंध छाने की वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहने की वजह से लोगों को ठंड का असर ज्यादा ही महसूस हो रहा है। हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि गर्म भोजन व पानी का सेवन करें। तथा पुरे शरीर को गर्म कपड़ों से ढंककर रखें। बच्चों तथा बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखें। सर्दी, खांसी या बुखार होने की स्थिति में इसे हल्के में न लें। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक से जांच कराकर आवश्यक दवा जरुर लें। सोमवार को प्रखंड का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड में हुई अचानक बढ़ोत्तरी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




