प्रत्येक केंद्र में 30 से 40 लोगों का किया जाएगा स्वास्थ्य जांच

प्रत्येक केंद्र में 30 से 40 लोगों का किया जाएगा स्वास्थ्य जांच

संक्षेप:

लिट्टीपाड़ा। एसंप्रखंड कार्यालय में सोमवार को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रखंड विक

Sep 16, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

लिट्टीपाड़ा। एसं प्रखंड कार्यालय में सोमवार को 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के सफल संचालन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने कहा कि अभियान के तहत प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर सघन स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जांच की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर 30 से 40 लोगों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हेतु बैठक स्थल और बैठने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया। जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में मीटिंग हॉल उपलब्ध है, वहां कुर्सी या दरी की व्यवस्था की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जबकि जिन केंद्रों में हॉल नहीं है, वहाँ वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अभियान से पूर्व सहिया, एएनएम और आंगनबाड़ी सेविका घर-घर जाकर आईसी के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं मोबीलाईजेशन सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लाभुक इस अभियान से जुड़ सकें। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. मुकेश बेसरा ने बताया कि इस अभियान में विशेषज्ञ चिकित्सक, आयुष चिकित्सक, एएनएम, स्टाफ नर्स, सीएचओ, एमपीडब्ल्यू, पैरामेडिक्स, योग प्रैक्टिशनर, पंचायत प्रतिनिधि, जन आरोग्य समिति, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, आंगनबाड़ी सेविका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहिया एवं सेविका सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे। प्रखंड के सभी 24 स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी कमल पहाड़िया, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी केसी दास, आतिश कुमार भट्टाचार्य, जेम्स मुर्मू, ओमप्रकाश पांडे के अलावे अन्य मौजूद थे।