मनरेगा के तहत लिट्टीपाड़ा में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

Feb 14, 2026 12:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत लिट्टीपाड़ा में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें सभी 17 पंचायतों के मुद्दों पर विस्तृत सुनवाई की गई। ज्यूरी सदस्यों ने साक्ष्यों का गहन अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

मनरेगा के तहत लिट्टीपाड़ा में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित

लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 की चालू, कार्यरत एवं पूर्ण योजनाओं के सामाजिक अंकेक्षण के क्रम में वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड कार्यालय लिट्टीपाड़ा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लिट्टीपाड़ा प्रखंड की सभी 17 पंचायतों में आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई से अग्रसारित मुद्दों पर प्रखंड स्तर पर विस्तृत सुनवाई की गई। प्रखंड स्तरीय ज्यूरी सदस्यों ने संबंधित अभिलेखों एवं साक्ष्यों का गहन अवलोकन कर मामलों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर प्रखंड स्तरीय ज्यूरी में प्रमुख मरांग बीटी बेसरा, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रसाद हांसदा, उज्जवल सरकार राज्य स्रोत व्यक्ति सोशल ऑडिट यूनिट, शंकर दास, अनंत मंडल जिला स्रोत व्यक्ति सोशल ऑडिट यूनिट पाकुड़, जन्मेजय बाऊरी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, शंकर मुर्मू, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत बड़ा सरसा तथा कंचन मंडल फील्ड कोऑर्डिनेटर सोशल ऑडिट यूनिट पाकुड़ उपस्थित रहे।

ज्यूरी सदस्यों की उपस्थिति में सभी बिंदुओं पर विधिवत जनसुनवाई की गई। उक्त जनसुनवाई कार्यक्रम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मानिक दास, साइमन हेम्ब्रम सहायक अभियंता लिट्टीपाड़ा, शिव टुडू मुखिया, ग्राम पंचायत लिट्टीपाड़ा सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। फोटो संख्या - 05 - दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते ज्यूरी के सदस्य

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।