अमड़ापाड़ा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त अमड़ापाड़ा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को ले

अमड़ापाड़ा बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन सख्त

अमड़ापाड़ा प्रखंड के मुख्य बाजार को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को अंचल अधिकारी औसाफ अहमद खां के निर्देश पर अंचल और पुलिस की संयुक्त टीम अमड़ापाड़ा बाजार पहुंची। टीम ने मुख्य सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से दुकान व अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालों को आगामी शुक्रवार तक स्वतः अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी दी है। ​सीओ ने इस संबंध में एक आधिकारिक पत्र भी जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।

सीओ ने बताया कि सड़क किनारे अवैध कब्जे के कारण विशेषकर साप्ताहिक हाट के दिन क्षेत्र में भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।​इस अभियान के दौरान मौके पर मुख्य रूप से राजस्व कर्मचारी रवि किस्कू, एएसआई होपना मरांडी सहित काफी संख्या में पुलिस बल और चौकीदार तैनात थे। प्रशासन के इस कड़े रुख से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।