Statue Unveiled for Freedom Fighter Kripanath Pandey in Pakur स्वतंत्रता सेनानी कृपानाथ पांडे की प्रतिमा का अनावरण, Pakur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsStatue Unveiled for Freedom Fighter Kripanath Pandey in Pakur

स्वतंत्रता सेनानी कृपानाथ पांडे की प्रतिमा का अनावरण

पाकुड़ में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृपा नाथ पांडे की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। कृपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़Sun, 29 Dec 2024 01:40 AM
share Share
Follow Us on
स्वतंत्रता सेनानी कृपानाथ पांडे की प्रतिमा का अनावरण

पाकुड़। हटियापाड़ा प्रांगण में शनिवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कृपा नाथ पांडे की आदमकद प्रतिमा का अनावरण कृपानाथ पांडे सेवा समिति के मनीष राज चौबे एवं भागीरथ तिवारी के तत्वावधान में पुत्रवधू पुष्पा पांडे ने फीता काटकर किया। अनावरण कार्यक्रम से पहले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। स्वतंत्रता सेनानी कृपानाथ पांडे के बेहद करीबी बद्री प्रसाद तिवारी ने बताया कि कृपानाथ पांडे 1921 से स्वतंत्रता संग्राम में जुड़े हुए थे और देश के लिए समर्पित रहे उनके जीवन शैली साधारण थी। वे महात्मा गांधी के बहुत करीबी थे महात्मा गांधी द्वारा दु:ख-सुख में पत्राचार भी आया है राजेंद्र प्रसाद के साथ हजारीबाग जेल में भी थे। उनके पुत्री के निधन पर महात्मा गांधी ने उन्हें एक पत्र लिखकर उन्हें सांत्वना दिया। ताम्रपत्र से भी सम्मानित किए गए थे। कई तरह के प्रशस्ति पत्र उन्हें प्राप्त थे। कृपानाथ पांडे का जन्म 4 फरवरी 1890 को हुआ था और उनकी मृत्यु 26 जनवरी 1988 को हुई थी। 98 वर्ष की आयु में वह अपना शरीर छोड़ गए। कृपानाथ पांडे सेवा समिति के मनीष राज चौबे ने बताया कि ऐसा माना जाता है कि पाकुड़ में चलचित्र घर उन्हीं की देन थी। मगर देश के लाल एवं आजादी के ऐसे दीवाने की कोई सुधि लेने वाला उनके मरण उपरांत नहीं मिला। मृत्यु के 36 वर्ष बीत जाने के बाद उनकी प्रतिमा को जगह मिली और अनावरण हुआ। पोता पिंटू पांडे ने बताया कि सरकार द्वारा या अन्य स्तर पर कोई पारिवारिक लाभ नहीं मिला है दैनिक मजदूरी कर अपने परिवार का पेट भरते हैं। मौके पर निरंजन घोष, सचिदानंद तिवारी, विवेकानंद तिवारी, अमृत पांडे, हिसाबी राय, पिंटू पाण्डे, संजय शुक्ला, धर्मेंद्र द्रिवेदी, सबरी पाल व अन्य शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।