मरियम चर्च नारायणगढ़ में होली लैंड महीने के दूसरे शुक्रवार को हुई प्रार्थना सभा

Feb 28, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर प्रखंड के नारायणगढ़ स्थित मरियम चर्च में होली लैंड महीने के पवित्र दूसरे शुक्रवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने भाग लिया और प्रार्थना सभा में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। सभी श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लिया।

मरियम चर्च नारायणगढ़ में होली लैंड महीने के दूसरे शुक्रवार को हुई प्रार्थना सभा

महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत नारायणगढ़ (बाड़ी टोला) स्थित मरियम चर्च में होली लैंड महीने के पवित्र दूसरे शुक्रवार के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन श्रद्धा और आस्था के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर प्रार्थना सभा में भाग लिया। प्रार्थना सभा में चर्च के फादर द्वारा विशेष आराधना कराई गई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से प्रभु यीशु मसीह का स्मरण करते हुए प्रार्थना और भजन में भाग लिया। पूरे चर्च परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु प्रभु की आराधना में लीन दिखाई दिए।

इस अवसर पर उपासना मरांडी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, शांति और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली लैंड महीना ईसाई समुदाय के लिए आत्मिक शुद्धि, प्रायश्चित और ईश्वर के प्रति समर्पण का महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने सभी लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने आगे कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने का कार्य करते हैं। इस मौके पर चर्च कमेटी के सदस्य, स्थानीय गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रार्थना सभा को सफल बनाया और ईश्वर से क्षेत्र की उन्नति और शांति के लिए प्रार्थना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।