Pakur News: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विशेष कैंप
Pakur News: पाकुड़ में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए कैंप का आयोजन किया गया। 39 बूथों पर एसआईआर फॉर्म का वितरण और डिजिटाइजेशन किया गया। लगभग 95% फॉर्म बांटे जा चुके हैं और 20% का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है।
Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं के बीच एसआईआर फॉर्म के वितरण और संग्रहण के साथ-साथ उनका ऑनलाइन डिजिटाइजेशन भी किया गया। नगर परिषद क्षेत्र के 39 बूथों पर यह व्यवस्था की गई, ताकि फॉर्म भरने में आ रही दिक्कतों को मौके पर ही दूर किया जा सके। नगर परिषद प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि फॉर्मों में कोई विसंगति न रहे, इसके लिए मौके पर ही क्वालिटी चेक किया जा रहा है। अब तक संबंधित बूथों पर करीब 95% फॉर्म बांटे जा चुके हैं और प्राप्त प्रपत्रों में से लगभग 20 प्रतिशत का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी बीएलओ, वॉलंटियर्स, सुपरवाइजर और नगर परिषद की टीम कार्य कर रही है।कैंपों की संवेदनशीलता और पारदर्शिता को परखने के लिए उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोजाहीद अंसारी और नगर प्रशासक अमरेंद्र कुमार चौधरी सहित कई आला अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बूथों पर मतदाताओं के सहयोग के लिए बीएलओ, सुपरवाइजर और विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट भी मुस्तैद दिखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


