Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsSkill Development Workshop for Students at Delhi Public School
अपने कैरियर विकल्पों पर चिंतन जरूरी: राहुल

अपने कैरियर विकल्पों पर चिंतन जरूरी: राहुल

संक्षेप:

पाकुड़ में दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राहुल कुमार ने...

Aug 27, 2025 04:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़। दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग की ओर से सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला रोजगार कार्यालय के प्रमुख राहुल कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। राहुल कुमार ने अपने उद्बोधन में छात्रों को स्कूली स्तर से ही अपने कैरियर विकल्पों के बारे में चरणबद्ध तरीके से चिंतन करने और उस पर काम करने का आह्वान किया। कौशल विकास की उपयोगिता एवं सार्थकता पर प्रकाश डाला। छात्रों को उनकी रुचियों, योग्यताओं और मूल्यों के आधार पर सही कैरियर चुनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्र जैसे यूपीएससी, जेपीएससी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, पत्रकारिता, रक्षा सेवाएं, कला, वाणिज्य एवं सूचना प्रौद्योगिकी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया कि कैसे अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार उचित विषयों और कैरियर का चुनाव करना चाहिए। साथ ही समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी उपयोगी सुझाव दिए गए।