सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका जख्मी, दुमका से भी रेफर

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

अमड़ापाड़ा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिका पम्मी कुमारी गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मारी, जिससे वह अचेत हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद दुमका के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका जख्मी, दुमका से भी रेफर

​अमड़ापाड़ा। अमड़ापाड़ा बाजार से पाकुड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर पहाड़पुर गांव के समीप मंगलवार को हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, डूमरचीर की शिक्षिका पम्मी कुमारी गुप्ता (35 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट आई है और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वह मौके पर ही अचेत हो गईं। ​जानकारी के अनुसार, दुमका के शिवपहाड़ निवासी पम्मी गुप्ता वर्तमान में डाकबंगला के समीप किराए के मकान में रहकर विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रही हैं। मंगलवार को छुट्टी के बाद वह एक परिचित से लिफ्ट लेकर मोटरसाइकिल से अमड़ापाड़ा लौट रही थीं।

इसी दौरान पहाड़पुर के पास एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने पीछे से मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ का फायदा उठाकर स्कूटी चालक फरार हो गया।​स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर लाया गया, जहां डॉ. शिवम कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज, दुमका रेफर कर दिया। शिक्षिका के पति अमर गुप्ता ने बताया कि स्थिति में सुधार न होने के कारण उन्हें दुमका से भी अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता, एएसआई सालवाहन भगत और विद्यालय की वार्डन शर्मिष्ठा गुप्ता ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।