उमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोग

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

- गर्मी व चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना किया मुहाल... उमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोगउमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोग

उमस भरी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोग

जिले में शुक्रवार का दिन भी लोगों को तपाने वाला रहा। शुक्रवार का दिन भी गुरूवार की तरह अधिक गर्म और उमस भरा रहा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 मई तक तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान जताया गया है।

गर्मी का प्रभाव

चिलचिलाती धूप का आलम यह है कि सुबह 09:00 बजे के बाद से सड़कों पर लोगों की आवाजाही न के बराबर हो जाती है। आम लोगों की बात तो दूर मवेशी व पशु-पक्षी भी पेड़ की छांव तले बैठे दिख रहे है। वहीं महेशपुर प्रखंड में तापमान में अंतर दिखा यहां तापमान 40 डिग्री से अधिक दिखा।

ठंडी पेय का सेवन

प्रखंड मुख्यालय के प्रमुख चौक-चौराहों पर लोगों को दुकानों से कोल्ड ड्रिंक, चिल्ड ड्रिंकिंग वाटर तथा पेड़ों की छांव के नीचे लगे गन्ने का जूस निकालने वाले ठेले के पास गन्ने का जूस पीते देखा गया। उमस भरी भीषण गर्मी में बिजली से संचालित पंखे भी अपनी सार्थकता सिद्ध करने में (ठंडी हवा) विफल साबित हो रहे है।

स्वास्थ्य पर असर

गर्मी व चिलचिलाती धूप का छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सूर्य की तीखी किरणों के साथ उमस की वजह से गर्मी से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शुक्रवार का अधिकतम तापमान कितना था?
शुक्रवार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।