कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर, एक संवाददाता। कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

प्रखंड के चमरखी गांव में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार से हो गया। कथा शुभारंभ से पूर्व सोमवार की सुबह 108 कन्याओं और महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली, जिसमें गाजे-बाजे के साथ नदी से जल भरकर गांव भ्रमण कर पूजा अर्चना की। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयघोष से क्षेत्र गूंजायमान रहा। शाम में कथावाचक संतोष चौबे ने कथावाचन शुरू किया। कथा श्रवण के लिए काफी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रंजीत साहा, सत्यबान यादव, सुरेंद्र यादव समेत अन्य लोग अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।