संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा पेड़ से टकराई, चालक जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक संजय कुमार जायसवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। खराब सड़क के कारण ई-रिक्शा असंतुलित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे प्रशासन से मरम्मत की मांग की जा रही है।

संतुलन बिगड़ने से ई-रिक्शा पेड़ से टकराई, चालक जख्मी

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के सिद्धार्थपोखर गांव के समीप महेशपुर-मुरारई मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के लागड़ूम निवासी 45 वर्षीय संजय कुमार जायसवाल ई-रिक्शा लेकर पाकुड़िया से मुरारई की ओर पैसेंजर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान सिद्धार्थपोखर गांव के पास खराब सड़क के कारण ई-रिक्शा असंतुलित हो गया और सड़क किनारे स्थित ताड़ के पेड़ से जा टकराया। हादसे में चालक संजय कुमार जायसवाल को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं ई-रिक्शा में सवार अन्य यात्री इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को इलाज के लिए महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।