फीस जमा, सपने अधूरे! सारथी योजना केंद्र पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़, प्रतिनिधि। फीस जमा, सपने अधूरे! सारथी योजना केंद्र पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप फीस जमा, सपने अधूरे! सारथी योजना केंद्र पर छात्रों ने लगाए ग

फीस जमा, सपने अधूरे! सारथी योजना केंद्र पर छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री सारथी योजना से जुड़े एक प्रशिक्षण केंद्र पर अवैध वसूली और अनियमितता के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला नगर क्षेत्र स्थित बिहारी ढाबा के समीप संचालित एक केंद्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां प्रशिक्षण, परीक्षा एवं प्रमाणपत्र दिलाने के नाम पर कई छात्रों से 11 हजार से 14 हजार तक की राशि वसूले जाने का आरोप है। छात्रों का कहना है कि निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद न तो उनकी परीक्षा कराई गई और न ही उन्हें किसी प्रकार का प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। इससे छात्रों एवं अभिभावकों में आक्रोश और असंतोष का माहौल है।

आरोपों की गंभीरता

आरोप है कि इस पूरे मामले में विशाल प्रजापति नामक व्यक्ति करीब 1.6 लाख की राशि लेकर फरार हो गया है। वहीं शिकायत सामने आने के बाद कुछ छात्रों पर दबाव बनाए जाने की बात भी कही जा रही है। छात्रों के अनुसार, उनसे कहा गया कि “आप लोग डीसी कार्यालय में शिकायत करने गए हैं, जिसके कारण 12 लाख का भुगतान करना पड़ा है और यह राशि आप लोगों से ही वसूली जाएगी। मामले को लेकर राजद जिलाध्यक्ष महावीर मड़ैया ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दो महीने के भीतर परीक्षा आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, छात्रों से ली गई अतिरिक्त राशि वापस कराने की दिशा में भी पहल की जाएगी, ताकि किसी भी छात्र के साथ आर्थिक अन्याय न हो।फिलहाल प्रशासन अथवा संबंधित विभाग की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इधर, मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुख्यमंत्री सारथी योजना से जुड़े प्रशिक्षण केंद्र पर क्या आरोप हैं?
प्रशिक्षण केंद्र पर अवैध वसूली और अनियमितता के गंभीर आरोप हैं, जहां छात्रों से 11 हजार से 14 हजार तक की राशि वसूली गई है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।