Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsSeed Distribution for Rabi Season 2025 Launched in Pakurdiya
अनुदानित दर पर किसानों को मिला गेहूं व चना का बीज

अनुदानित दर पर किसानों को मिला गेहूं व चना का बीज

संक्षेप:

पाकुड़िया में मंगलवार को रबी मौसम 2025 के लिए उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं एवं चना बीज का वितरण शुरू किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया। किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी गई।

Nov 18, 2025 10:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित लैम्पस कार्यालय परिसर में मंगलवार को रबी मौसम 2025 बीज विनिमय वितरण तथा बीजोत्पादन योजना अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदानित मूल्य पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले गेहूं एवं चना आदि बीज का वितरण प्रारंभ किया गया। जिसका उद्घाटन प्रखंड बीस सूत्री सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, उप प्रमुख अर्चना देवी, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम सहित अन्य आगंतुकों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के पाकुड़िया, बन्नोग्राम एवं गणपुरा लैम्पस का कुल 350 क्विंटल गेहूं एवं चना 10 क्विंटल आया हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें से गेहूं पाकुड़िया का 220 क्विंटल गेहूं एवं 5 क्विंटल चना एवं बन्नोंग्राम लैम्पस का 100 क्विंटल गेहूं एवं गनपुरा लैम्पस का 30 क्विंटल गेहूं एवं पांच क्विंटल चना अनुदानित दर पर वितरण करना है। प्रखंड के सभी किसानों को अनुदानित दर 19.87 रुपया प्रति किलो गेहूं एवं 46.50 रुपए प्रति किलो चना का वितरण किया जाना है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी भी दी। मौके पर पाकुड़िया लैंप्स सचिव प्रभात रजक, संजय कुमार भगत सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे।