सड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति हो जागरूक : एसडीपीओ

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर। एसंसड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति हो जागरूक : एसडीपीओसड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति हो जागरूक : एसडीपीओसड़क सुरक्षा तथा ट

सड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति हो जागरूक : एसडीपीओ

महेशपुर। सड़क सुरक्षा के तरह बुधवार को एसडीपीओ विजय कुमार ने गढ़बाड़ी उच्च विद्यालय के छात्रों को जागरूक किया। एसडीपीओ ने मुख्य रूप से विद्यालय के स्काउट गाइड के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना आपदा का रूप लेते जा रही है। समय के साथ सभी को सड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों के प्रति सचेत व जागरूक रहने की जरूरत है। साथ ही बच्चों को सड़क सुरक्षा के महत्व व वाहन संचालकों की लापरवाही से आए दिन होने वाले दुर्घटनाओं के नुकसान से भी अवगत कराया। साथ ही गैर जिम्मेवार तरीके से वाहन चलाने से परहेज करते हुए जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाने के लिए अपने परिजनों को भी जागरूक करने व सड़क सुरक्षा तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई। इस दौरान बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वह वाहन चलाते समय हमेशा यातायात के नियमों का दृढ़ता के साथ पालन करेंगे, ताकि दुर्घटना से होने वाली क्षति को रोका जा सके। इस अवसर पर थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात, विद्यालय के शिक्षक सरोज कुमार पांडेय के अलावे अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।