ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ने पर बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

हिरणपुर, एक संवाददाता। ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ने पर बनी रणनीति ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ने पर बनी रणनीति ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ने पर बनी रणनीति

ड्रॉप आउट बच्चों को जोड़ने पर बनी रणनीति

प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को स्कूल रूआर 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीओ मनोज कुमार, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान प्रखंड के सभी विद्यालयों में कक्षा एक में नव नामांकन तथा ड्रॉपआउट बच्चों के पुनः नामांकन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। इस दौरान बताया गया कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा तिथिवार कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके तहत 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक स्कूलों में दिन-प्रतिदिन (डे-बाय-डे) कार्यक्रम चलाया जाएगा।

सभी विद्यालय इसी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डहर एप के माध्यम से किए गए सर्वे के आधार पर सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यशाला में बीपीओ (शिक्षा) किशन भगत, बीपीओ (मनरेगा) ट्विंकल चौधरी, सहित सभी बीआरपी, सीआरपी, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।