कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक हुए स्कूली बच्चे
पाकुड़िया, एक संवाददाता। कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक हुए स्कूली बच्चे कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक ह

पाकुड़िया थाना अंतर्गत राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे रोकने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।
इसके अलावा डायन प्रथा के खिलाफ जागरूक करते हुए संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने पॉक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रेमिला टुडू सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। उन्होंने भी विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विभिन्न विषयों पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


