Pakur News: बीएड कॉलेज पाकुड़ में सावन महोत्सव-2026 आयोजित
Pakur News: बीएड कॉलेज पाकुड़ में सावन महोत्सव- 2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मेहंदी एवं राखी उत्सव का आयोजन हुआ, जहाँ प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने प्रतिभा की सराहना की और बताया कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।

Pakur News: पाकुड़, प्रतिनिधि। बीएड कॉलेज पाकुड़ में मंगलवार को प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सावन महोत्सव- 2026 का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी उत्सव- 2026 एवं राखी उत्सव- 2026 का आयोजन किया गया। मेहंदी उत्सव में महिला प्रशिक्षुओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक एवं रचनात्मक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं राखी उत्सव में सभी प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार कीं।कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं में सृजनात्मकता, सहयोग, उत्साह एवं सांस्कृतिक भावना देखने को मिली।
दोनों गतिविधियों में प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला एवं रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने प्रशिक्षुओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी ने सावन महोत्सव- 2026 को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।


