
हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
पाकुड़ में सत्य सनातन संस्था ने ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संस्था ने हर शनिवार को विभिन्न...
पाकुड़। सत्य सनातन संस्था ने बीते शनिवार देर रात नगर के हरिणडांगा बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरित किया गया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को नगर क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में विशेष आरती करने का निर्णय लिया गया है। यह पहला आयोजन ठाकुरबाड़ी मंदिर में हुआ। आगे भी संस्था विभिन्न मंदिरों में जाकर अधिकाधिक सनातन धर्मावलंबियों को जोड़ने व उन्हें भगवान की सेवा में समय देने के लिए प्रेरित करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि मशीन से बजने वाले यंत्रों पर निर्भर रहने के बजाय स्वयं भगवान की भक्ति में समय देना वास्तविक सेवा है।

कार्यक्रम में संस्था के सचिव चंदन प्रकाश, जिला अध्यक्ष हर्ष भगत, सक्रिय सदस्य संतोष टिब्रीवाल, रवि भगत, सत्यम कृष्णा, विजय भंडारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


