Pakur News: बंगला श्रावण 16 जुलाई से प्रारंभ, श्रद्धालुओं में उमड़ी आस्था
Pakur News: महेशपुर में 30 जुलाई से श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो रहा है, जो 28 अगस्त तक चलेगा। यहाँ श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन होगा। श्रद्धालु हर सोमवार गंगा जल लाकर बाबा भोलेनाथ का जलार्पण करेंगे। शिव मंदिर पूजा कमिटी विशेष व्यवस्थाएँ तैयार कर रही है।
Pakur News: महेशपुर। हिंदी पंचांग के अनुसार 30 जुलाई से पवित्र श्रावण का महीना प्रारंभ हो रहा है, जो 28 अगस्त तक जारी रहेगा। प्रखंड मुख्यालय के हाट पाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में पवित्र श्रावण माह में माह व्यापी विशेष पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित होता है। पवित्र श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को झारखंड सहित पश्चिम बंगाल के काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना एवं जंगीपुर स्थित गंगा नदी से गंगा जल लाकर बाबा भोलेनाथ का जलार्पण करते हैं। श्रावण माह में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए शिव मंदिर पूजा कमिटी की ओर से विशेष व्यवस्था की जाती है।
हालांकि 16 जुलाई से प्रारंभ होने वाले बंगला श्रावण में भी बंगला समुदाय के श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा-अर्चना के लिए शिव मंदिर पहुंचती है। इसे लेकर शिव मंदिर पूजा कमिटी के द्वारा अभी से तैयारी की जा रही है। बताते चलें कि हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ शिव मंदिर में आपरूपी शिवलिंग होने के कारण यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा व जलार्पण के लिए पवित्र श्रावण माह में मंदिर परिसर तक पहुंचते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


