ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़तेज हवा व बारिश से टूटे छप्पर

तेज हवा व बारिश से टूटे छप्पर

हिरणपुर। अंचल क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को तेज हवा और बारिश से केंदुआ पंचायत के जगतपुर गांव में कई घरों का टाली टूटने का मामला प्रकाश में आया...

तेज हवा व बारिश से टूटे छप्पर
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Sat, 10 Jun 2023 01:31 AM
ऐप पर पढ़ें

हिरणपुर। अंचल क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर को तेज हवा और बारिश से केंदुआ पंचायत के जगतपुर गांव में कई घरों का टाली टूटने का मामला प्रकाश में आया है। जिसके कारण गृहस्वामियों को आर्थिक नुकसान हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जगतपुर गांव के देवीलाल हांसदा, राजेश किस्कू, पुलिस मुर्मू, नाथानियल मुर्मू, खेमोती मुर्मू, राजन किस्कू सहित अन्य कई घरों का टाली उड़कर टूट गया है। बताया जाता है कि मिट्टी के घरों में टाली की छावनी थी। जो तेज हवा और बारिश के कारण काफी संख्या में टाली का नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन मदद की गुहार लगाई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें