राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को किया गया जागरूक
पाकुड़ में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2026 के तहत सावधानी की पाठशाला आयोजित की गई। आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों, हेलमेट के उपयोग, और वाहन संबंधित कागजात की तैयारी के बारे में जागरूक किया गया। ओवर स्पीडिंग और ओवर टेकिंग से बचने के लिए भी सलाह दी गई। सभी को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

पाकुड़। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2026 के कार्यक्रम के तेरहवें दिन सावधानी की पाठशाला, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत जिला पाकुड़ के सोहराय मेला, बाजार समिति, पाकुड़ में आए हुए सभी आम लोगों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह - 2026 के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया। बताया गया कि मेला में आने के क्रम मे सभी लोग सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें, अपने वाहन में नंबर प्लेट लगाएं, वाहन से सम्बंधित सभी मानकों को माने, हेलमेट का उपयोग चालक तथा सवार दोनों के लिए पहनना जरूरी है। ठंड के मौसम में ओवरटेक, गति पर नियंत्रण रखना, वाहन में किसी प्रकार का अतिरिक्त लाइट को न लगाने, यात्रा करने के दौरान अपने वाहन के बाई तरफ उतारने एवं चढ़ाने का कार्य सुनिश्चित करने, चालाक को कभी किसी भी परिस्थिति मे मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन का परिचालन ना करने, चालक ड्राइविंग लाइसेंस बना कर ही वाहन का परिचालन करें।
नाबालिग को किसी भी परिस्थिति मे कोई भी वाहन को परिचालन करने न दे। इसकी निगरानी हमेशा रखें। ओवर स्पीडिंग एवं ओवर टेक किसी भी स्थिति में ना करें। गुड सेमिरटन यथा नेक नागरिक बन कर इस अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े तथा इस योजना में सरकार द्वारा दी जाने वाली सम्मानित राशि का लाभ लें। राहगीर योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने हेतु बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। हेलमेट का उपयोग सदैव करें। वाहन से संबंधित सभी कागजात को दुरुस्त रखें। ऐसी बहुत सारी बातों के बारे में विस्तार से बताते हुए उपस्थित सभी लोगों को पंपलेट देकर जागरूक किया गया l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




