महेशपुर की चार पंचायतों में शिविर का आयोजन

Nov 25, 2025 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

महेशपुर प्रखंड में मंगलवार को पांच पंचायतों में 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने उद्घाटन किया। अधिकारियों ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों से आवेदन जमा करने की अपील की। आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

महेशपुर की चार पंचायतों में शिविर का आयोजन

महेशपुर। प्रखंड की पांच पंचायतों बलियाडंगाल, छक्कुधाड़ा, पथरिया, चंडालमारा तथा देवीनगर पंचायत भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। बलियाडंगाल पंचायत भवन में शिविर का उद्घाटन बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव ने किया। शिविर में सभी पांच पंचायतों में अधिकारियों ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। और इसका लाभ उठाने की अपील आम लोगो से किया। शिविर में जाति, आय, निवासी, राशन कार्ड, अबुवा आवास योजना, मैया सम्मान योजना सहित अन्य विभिन्न तरह के आवेदन ग्रामीणों के द्वारा जमा किया गया।

जिसमें शिविर में समाधान होने वाले आवेदनों का ऑन दी स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में जो आवेदन निष्पादन के लायक नहीं थे, उन आवेदनों को प्रखंड सह अंचल कार्यालय लाया गया जिसे प्रखंड तथा अंचल स्तर से निष्पादित होने वाले आवेदनों का निष्पादित किया जाएगा। जिला स्तर पर निष्पादित होने वाले आवेदनों को जिला भेजा जाएगा। पांचों ही पंचायतों में स्वीकृत योजनाओं के लाभुकों को स्वीकृति प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य परिसंपत्ति का वितरण किया गया। मौके पर पांचों ही पंचायतों में क्रमश: बीपीओ रिजवान फारुकी, सहायक अभियंता उत्तम कुमार बैद्ध सहित कनीय अभियंता, संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, जेएसएलपीएस कर्मी, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;