समीक्षा बैठक में डीडीसी ने आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार पर दिया जोर

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण कार्यक्रमों और लाभुक योजनाओं की प्रगति की जांच की गई। सभी लंबित कार्यों को शीघ्र समाप्त करने और सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में डीडीसी ने आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार पर दिया जोर

पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, पोषण कार्यक्रमों तथा लाभुक आधारित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत कनेक्शन एवं रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसी आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त ने सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने तथा अद्यतन स्थिति रिपोर्ट समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। मनरेगा अभिसरण योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 62 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जहां निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, वहां तत्काल कार्य शुरू कराने और सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका एवं सहायिका पदों पर चयन प्रक्रिया में तेजी लाने पर भी जोर दिया गया। ताकि केंद्रों का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके और लाभुकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें। पोषण ट्रैकर ऐप की समीक्षा के दौरान लाभुकों की शत-प्रतिशत एफआरएस एंट्री सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सभी केंद्रों में प्रतिमाह कम से कम दो सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित करने और उनकी प्रविष्टि अनिवार्य रूप से ऐप में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। आपार आईडी निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए उप विकास आयुक्त ने शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में कम से कम पांच लाभुकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और गति आवश्यक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsPakur Newsसमीक्षा बैठक में डीडीसी ने आंगनबाड़ी सेवाओं में सुधार पर दिया जोर