जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का वन कर्मी ने किया रेसक्यू, जंगल में छोड़ा
महेशपुर के मुर्गाडांगा गांव में मीठू कुमार के घर के पास खलिहान में रखे पुआल के ढेर के नीचे से 6.5 फीट लंबा जहरीला स्पैक्ट्रल कोबरा मिला। घर वालों ने वन कर्मी असराफुल शेख को सूचित किया, जिन्होंने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। लोगों ने राहत की सांस ली और सांप के फुफकारने पर छेड़छाड़ न करने की सलाह दी।
महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुर्गाडांगा गांव में बुधवार दोपहर मीठू कुमार के घर के बगल में खलिहान में रखे पुआल के ढेर के नीचे से सांप के फुफकारने की आवाज सुनकर घर के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। सांप के फुफकारने की आवाज सुनने के बाद घर के लोगों ने वन कर्मी असराफुल शेख को इसकी जानकारी मोबाइल पर दी। वन कर्मी असराफुल शेख मुर्गाडांगा गांव स्थित मीठू कुमार के घर पहुंचे। वहां उसने पुआल के ढेर के नीचे से करीब साढ़े छह फीट लंबे तथा लगभग 22 वर्ष उम्र के जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) का रेसक्यू किया।
वन कर्मी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पैक्ट्रल कोबरा काफी जहरीला होता है। वन कर्मी ने घर के लोगों को सांप दिखने या उसके फुफकारने की आवाज सुनने पर छेड़-छाड़ न कर उन्हें मोबाइल पर जानकारी देने की सलाह दी। वन कर्मी असराफुल शेख ने रेसक्यू किए स्पैक्ट्रल कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर घर के लोगों ने राहत की सांस ली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


