जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का वनकर्मी ने किया रेसक्यू, लोगों में राहत

Apr 03, 2026 11:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर, एक संवाददाता। जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का वनकर्मी ने किया रेसक्यू, लोगों में राहत जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का वनकर्मी ने किया रेसक्यू, लोगों मे

जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का वनकर्मी ने किया रेसक्यू, लोगों में राहत

प्रखंड मुख्यालय के बजारपाड़ा निवासी चंदन साह के घर के चारदीवारी के समीप शुक्रवार दोपहर लंबे जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) को देखकर घर के लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। सांप दिखने के तुरंत बाद चंदन साह ने इसकी जानकारी मोबाइल पर वनकर्मी असराफुल शेख को दी। खबर मिलते ही वन कर्मी असराफुल शेख चंदन साह के घर पहुंचे। वहां उन्होंने 5.5 फीट लंबे तथा करीब 11 वर्ष उम्र के जहरीले स्पैक्ट्रल कोबरा का रेसक्यू किया। जिसके बाद घर के लोगों सहित आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। रेसक्यू के बाद वन कर्मी ने स्पैक्ट्रल कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

वन कर्मी ने बताया कि स्पैक्ट्रल कोबरा काफी जहरीला होता है। उसने लोगों से अपील की कि सांप दिखने के बाद उसे अपने स्तर से पकड़ने या छेड़-छाड़ करने की कोशिश न करें। मोबाइल पर जानकारी दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।