जन समाधान दिवस कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त, 03 निष्पादित

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर, एक संवाददाता। जन समाधान दिवस कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त, 03 निष्पादित जन समाधान दिवस कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त, 03 निष्पादित

जन समाधान दिवस कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त, 03 निष्पादित

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार आमजनों के समस्याओं के निराकरण हेतु प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार एवं शुक्रवार को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक जन समाधान दिवस का आयोजन किए जाने के आलोक में शुक्रवार को महेशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में जन समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन समाधान दिवस कार्यक्रम में कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 03 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि 11 प्रक्रियाधीन रहे। प्राप्त आवेदनों में आपूर्ति विभाग से 05, आवास से संबंधित 04, जन्म-मृत्यु के 04 तथा जनगणना से संबंधित 01 आवेदन प्राप्त हुए। इस संबंध में जानकारी लेने पर बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार सप्ताह के दो दिन - मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले जन समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना है।

ताकि अपनी समस्या को लेकर लोगों को कार्यालय दिवस के प्रत्येक दिन चक्कर न लगाने पड़ें। अब आमजन अपनी समस्या को लेकर निर्धारित दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर सीधे पदाधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।