Pakur News: पाकुड़िया के दो केंद्रों पर 393 अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई आज

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

Pakur News: पाकुड़िया क्षेत्र में 31 अगस्त 2026 को मतदाता सूची से संबंधित सुनवाई दो स्थानों पर होगी। संबंधित मतदाताओं को उपस्थित होकर 11 दस्तावेजों में से एक जमा करना अनिवार्य है। अधिकारियों ने सभी से समय पर पहुंचने की अपील की है।

Pakur News: पाकुड़िया के दो केंद्रों पर 393 अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई आज

Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में मतदाता सूची से संबंधित जारी नोटिस के आलोक में आगामी 31 अगस्त 2026 को दो स्थानों पर मतदाताओं की सुनवाई आयोजित की जाएगी।

सुनवाई की जानकारी

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि ग्राम पंचायत तेतुलिया अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्र संख्या 224 से 226 तक के मतदाताओं से संबंधित कुल 206 नोटिस की सुनवाई पंचायत भवन तेतुलिया में की जाएगी। इस सुनवाई के लिए एईआरओ सह जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रजीत खलको उपस्थित रहेंगे। वहीं ग्राम पंचायत खाकसा एवं पालियादहा अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्र संख्या 265 से 271 एवं 278 से 281 तक के मतदाताओं से संबंधित कुल 187 नोटिस की सुनवाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय पितलगड़िया में होगी। इस केंद्र पर एईआरओ सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी सुनवाई करेंगे।

दस्तावेजों की आवश्यकता

अधिकारियों ने बताया कि नोटिस प्राप्त सभी संबंधित मतदाताओं को निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए 11 निर्धारित दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज को प्रमाण के रूप में साथ लाकर जमा करना अनिवार्य है। इनमें केंद्रीय/राज्य सरकार या पीएसयू के नियमित कर्मचारी/पेंशनर को जारी पहचान पत्र अथवा पेंशन भुगतान आदेश, 01.07.1987 से पहले सरकार/स्थानीय प्राधिकरण/बैंक/डाकघर/एलआईसी/पीएसयू द्वारा भारत में जारी पहचान पत्र, प्रमाणपत्र या दस्तावेज, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय का मैट्रिकुलेशन/शैक्षणिक प्रमाणपत्र, सक्षम राज्य प्राधिकरण का स्थायी निवास प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, ओबीसी/एससी/एसटी जाति प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, राज्य/स्थानीय अधिकारियों द्वारा तैयार परिवार रजिस्टर तथा सरकार द्वारा जारी जमीन/मकान आवंटन प्रमाणपत्र (खतियान-आरओआर की प्रति) शामिल हैं। अधिकारियों ने सभी संबंधित मतदाताओं से समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की है।

सामान्य प्रश्न

मतदाता सुनवाई कब होगी?
मतदाता सुनवाई 31 अगस्त 2026 को दो स्थानों पर होगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: पाकुड़िया के दो केंद्रों पर 393 अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई आज