अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Mar 09, 2026 01:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़िया में अवैध बालू परिवहन के खिलाफ पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। रविवार को गश्ती के दौरान ट्रैक्टर को बालू लोड करते हुए पकड़ा गया। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर और ट्रॉली को जब्त कर लिया। यह अवैध परिवहन सरकारी राजस्व की चोरी है।

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पाकुड़िया। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो और अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। जानकारी के अनुसार रविवार को गश्ती के क्रम में बन्नोग्राम से पाकुड़िया की ओर जाने के क्रम में रामघाटी के समीप एक ट्रैक्टर में बालू लोड कर अवैध रूप से परिवहन करते हुए देखा गया। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस बल ने वाहन की जांच की, जिसमें बिना नंबर का सोनालिका डीएल-42आरएक्कस एचडीएमएस 3 ट्रैक्टर तथा उससे जुड़ी ट्रॉली (नंबर जेएच 16 सी-2171) में करीब 100 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया।

मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई भी व्यक्ति वाहन का मालिक या चालक बताने के लिए सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने ललन यादव और योगेंद्र तिवारी को गवाह बनाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए ट्रैक्टर एवं बालू लदी ट्रॉली को जब्त कर लिया। जब्त वाहन को पाकुड़िया थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। इस संबंध में पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि अवैध रूप से बालू का परिवहन करना सरकारी राजस्व की चोरी है और यह एक संज्ञेय अपराध है। वहीं पाकुड़िया के अंचल अधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने कहा कि मामले की जांच कर ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के मालिक और चालक के खिलाफ झारखंड लघु खनिज नियमावली तथा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित प्रावधानों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।