ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़दो कार के आमने सामने भिड़ंत में दो घायल

दो कार के आमने सामने भिड़ंत में दो घायल

जामताड़ा। प्रतिनिधि गोबिंदपुर- साहेबगंज हाईवे जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेना रेलवे ओवर ब्रिज पर गुरूवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो...

दो कार के आमने सामने भिड़ंत में दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाFri, 06 Aug 2021 05:31 AM
ऐप पर पढ़ें

दो कार में आमने सामने भिड़ंत में दो घायल

जामताड़ा। प्रतिनिधि

गोबिंदपुर- साहेबगंज हाईवे जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेना रेलवे ओवर ब्रिज पर गुरूवार को दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई । जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अंदरूनी चोट आई है। जानकारी के अनुसार ईऑन कार दुमका से आ रही थी और टाटा इंडिका कार धनबाद से दुमका की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों गाड़ी रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंची, दोनों के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें ईऑन कार के चालक अरविंद झा और इंडिका कार में सवार बंधन बैंक के पदाधिकारी सुनील कुमार को चोट आई है।

बता दें कि सुनील कुमार दुमका ब्रांच का विजिट करने जा रहे थे। इंडिका कार में 4 लोग सवार थे। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम लाया गया है। जहां चिकित्सकों ने अंदरूनी चोट लगने की बात कही है। दोनों घायल का इलाज किया जा रहा है। वहीं अरबिंद झा ने बताया कि वह सही ड्राईव कर रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही इंडिका कार अनियंत्रित होकर टकरा गई जिससे दुर्घटना हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कार को जप्त कर थाना ले आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें