बकरीद पर्व को भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर में फ्लैग मार्च

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

महेशपुर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में हुए इस मार्च में स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी।

बकरीद पर्व को भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर महेशपुर में फ्लैग मार्च

महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीपीओ विजय कुमार ने किया। फ्लैग मार्च में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव, सीओ संजय कुमार सिन्हा, पुलिस निरीक्षक मदन कुमार शर्मा, थाना प्रभारी रवि शर्मा के अलावे पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल थे। इस दौरान पुलिस ने बाजार, मुख्य चौक-चौराहों का भ्रमण करते हुए लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

फ्लैग मार्च के दौरान लोगों को अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा लोगों को बताया गया कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।