
पुलिसकर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट, पुलिस का वर्दी भी फाड़ा
संक्षेप: पाकुड़ के हिरणपुर थाना क्षेत्र में अंगूठियां गांव में कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले लोगों को रोकने की कोशिश की, जिसके दौरान एएसआई गोविंद राय और...
पाकुड़ । हिरणपुर थाना क्षेत्र के अंगूठियां में बीते शनिवार देर रात पुलिसकर्मियों को साथ बेहरमी से मारपीट की बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार अंगूठियां गांव के ही कुछ लोग पत्थर चिप्स लदे एक ट्रैक्टर को रोक कर रंगदारी की मांग कर रहे थे। उसी दौरान सूचना पर पुलिस के एएसआई गोविंद राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो इसी दौरान लोगों ने उन्हें पेड़ से बांधकर बेरहम तरीके से मारपीट की है। इसके बाद एएसआई दिलीप मंडल, नैमुल अंसारी भी पहुंचे उनके साथ भी बुरी तरह से मारपीट की गई है। जिसमें कई पुलिसकर्मियों के वर्दी तक फाड़ दिए गए हैं।

इस घटना में गोविंद राय व दिलीप मंडल के हाथ में गंभीर चोट लगी हैं। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए गांव के करमु राय व सायो राय दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के साथ इस तरह की घटना से हर कोई हतप्रभ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




