जेएनवी की ओर से बलियापतरा विद्यालय में पेस सेटिंग कार्यक्रम

Mar 07, 2026 06:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

प्रधानमंत्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने बलियापतरा-2 में पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में चित्रकला, कविता वाचन, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्रियों का वितरण भी किया गया। 

जेएनवी की ओर से बलियापतरा विद्यालय में पेस सेटिंग कार्यक्रम

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर-महेशपुर-पाकुड़- 1 की ओर से प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियापतरा-2 में पेस सेटिंग कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में विद्यालय के शिक्षक ललित दास व शिक्षिका सीमा आनंद की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जेएनवि की छात्रा पूजा कर्मकार तथा मोनिका मुर्मू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पेस सेटिंग कार्यक्रम में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलियापतरा-2 में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रकला, कविता वाचन, नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं की गई। साथ ही विद्यालय के 14 विद्यार्थियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं विद्यार्थियों के बीच पठन-पाठन सामग्रियों का भी वितरण किया गया।

पेस सेटिंग कार्यक्रम से सभी विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया। साथ ही जेएनवि पाकुड़-1 में प्रवेश परीक्षा को लेकर काफी रूचि दिखाई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पेस सेटिंग कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका सीमा आनंद ने बताया कि जेएनवि की ओर से सरकारी विद्यालयों के बच्चों के बीच ज्ञानवर्धन के साथ-साथ पठन-पाठन सामग्री का वितरण कर उनके शिक्षा के स्तर में सुधार लाने तथा पठन-पाठन के प्रति लगाव पैदा करना ही मुख्य उद्देश्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।