स्वरोजगार प्रोत्साहन पर लगेगा एक दिवसीय शिविर
पाकुड़ में 14 मई 2026 को जिला उद्योग केन्द्र द्वारा पीएमएफएमई योजना पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में उद्यमियों को योजना के लाभ, प्रावधान और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा।

पाकुड़। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र द्वारा जानकारी दी गई कि उद्योग विभाग अंतर्गत प्रबंध निदेशक जिडको रांची के निर्देशानुसार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पीएमएफएमई योजना विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जागरूकता शिविर दिनांक 14 मई 2026 को जिला उद्योग केन्द्र, पाकुड़ के कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में जिले के उद्यमियों, व्यवसायियों एवं इकाइयों को पीएमएफएमई योजना से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, लाभों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। शिविर के माध्यम से खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा तथा स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना से संबंधित आवश्यक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा।
महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र पाकुड़ रमाकांत चतुर्वेदी ने जिले के सभी इच्छुक उद्यमियों एवं व्यवसायियों से निर्धारित तिथि को आयोजित जागरूकता शिविर में भाग लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


