दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, अस्पतालों में मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

​पाकुड़, प्रतिनिधि। दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, अस्पतालों में मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, अस्पतालों में मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं

दवा दुकानें आज रहेंगी बंद, अस्पतालों में मिलेंगी आपातकालीन सेवाएं

ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के केंद्रीय आह्वान पर जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा व्यवसायियों का चरणबद्ध आंदोलन जारी है। पिछले पांच दिनों से काला बिल्ला लगाकर किया जा रहा मूक विरोध प्रदर्शन मंगलवार को समाप्त हो गया। ​एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार भगत ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार, 20 मई को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिले की सभी निजी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान मरीजों की सुविधा के लिए केवल अस्पतालों में संचालित प्राइवेट दवा काउंटर और आपातकालीन सेवाएं ही बहाल रखी जाएंगी। दवा व्यवसायियों ने आम जनता से इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में सहयोग की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।