मैट्रिक की परीक्षा से 18 व इंटर की परीक्षा से तीन परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Feb 08, 2026 12:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

शनिवार को पाकुड़ जिले में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 21 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा में 7971 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि इंटर की परीक्षा में 747 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। सभी केंद्रों पर अधिकारियों की सतर्कता से परीक्षा कदाचार-मुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

मैट्रिक की परीक्षा से 18 व इंटर की परीक्षा से तीन परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

पाकुड़, हिटी। जिले भर में शनिवार को मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पहली पाली में जिले भर के 21 परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। जहां कुल 7989 परीथार्थियों में से 7971 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में जिले में बनाए गए आठ परीक्षा केंद्रों में इंटर विज्ञान संकाय के भौतिकी विषय की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 750 परीक्षार्थियों में से 747 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं 03 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। वहीं कई परीक्षा केंद्रों का डीसी मनीष कुमार ने निरीक्षण भी किया।

वहीं महेशपुर में भी परीक्षा के लिए कुल पांच परीक्षा केंद्रों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। पांच परीक्षा केंद्रों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 1746 परीक्षार्थियों में 1738 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 08 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों में दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी तैनात थे। उड़नदस्ता दंडाधिकारी द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों का घूम-घूमकर निरीक्षण भी किया जा रहा था। वहीं पाकुड़िया में भी प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। प्रखण्ड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 1052 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1046 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी केंद्रों पर केंद्राधीक्षक, प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं परीक्षा कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही। उनकी सतर्कता एवं बेहतर समन्वय के कारण परीक्षा पूरी तरह कदाचार-मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।