पाकुड़ नगर सरकार: कहीं प्रचंड जीत, तो कहीं कांटे की टक्कर

Feb 28, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में घोषित हुए। सभी 21 वार्डों के परिणाम सुबह 8 बजे से शुरू होकर लगभग 12 बजे तक घोषित किए गए। कुछ वार्डों में प्रचंड बहुमत से जीत मिली जबकि कुछ में कांटे का मुकाबला रहा। युवा पार्षद तनु दास ने भी जीत हासिल की।

पाकुड़ नगर सरकार: कहीं प्रचंड जीत, तो कहीं कांटे की टक्कर

पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के परिणाम शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में जारी हो गया। शहर के कृषि उत्पादन बाजार समिति मैदान में बनाए गए मतगणना हॉल में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। सुबह लगभग 12 बजे तक सभी 21 वार्डों के परिणाम घोषित कर प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र भी सौंप दिया गया। इस बार अलग-अलग वार्डों से जीत के बिल्कुल अलग नजारे देखने को मिले। कहीं प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की गई। तो कहीं मुकाबला कांटे का रहा। कई वार्ड पार्षद ऐसे थे जो दोबारा चुन कर सामने आए, तो कुछ ऐसे पार्षद भी रहे जिनकी पत्नी पिछले बार पार्षद रह चुकी थी।

वार्ड नंबर 07 से पूनम देवी ने अन्य वार्डों की तुलना में सबसे अधिक मतों के अंतर से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी इति दुबे को 393 वोटों से पराजित किया। पूनम देवी को कुल 629 मत प्राप्त हुए। जबकि इति दुबे को 236 वोट मिले। ये जीत वार्ड में उनके मजबूत जनसमर्थन को दर्शाता है। वहीं वार्ड नंबर 6 में चुनावी तस्वीर बिल्कुल अलग रही। यहां मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। राखी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित्रा सरदारीन को महज 4 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया। राखी देवी को 365 वोट मिले। जबकि सुमित्रा सरदारीन को 361 मत प्राप्त हुए। इस तरह एक ओर वार्ड नंबर 7 में भारी मतों से प्रचंड जीत दर्ज की गई। इधर वार्ड 03 छोटी अलीगंज में भी मुकाबला कांटे का रहा। यहां किरणलाल कापरी व मो. शकील अंसार के बीच हार-जीत का अंतर 22 मतों का ही रहा। वहीं वार्ड संख्या 15 में चंचल सिंह व प्रेमशीला देवी के बीच हार-जीत का अंतर महज 26 मतों का रहा। वहीं वार्ड संख्या 20 में चेनु बीबी व फिरदोसी खातुन के बीच हार-जीत का अंतर 38 वोटों का रहा। पाकुड़ नगर परिषद वार्ड वार पार्षदों के परिणाम:- कुल वार्ड: 21 ..….................... वार्ड संख्या: 01 जीते प्रत्याशी: मिथुन मरांडी मिले मत: 353 हारे प्रत्याशी: रतन सरदार मिले मत: 215 जीत का अंतर: 138 वार्ड संख्या: 02 जीते प्रत्याशी: उज्ज्वल हाड़ी मिले मत: 486 हारे प्रत्याशी: अमित हाजरा मिले मत: 298 जीत का अंतर: 188 वार्ड संख्या: 03 जीते प्रत्याशी: किरण लाल कापरी मिले मत: 376 हारे प्रत्याशी: मो. शकील अंसारी मिले मत: 354 जीत का अंतर: 22 वार्ड संख्या: 04 जीते प्रत्याशी: रूपाली सरकार मिले मत: 694 हारे प्रत्याशी: रुमकी मंडल मिले मत: 366 जीत का अंतर: 388 वार्ड संख्या: 05 जीते प्रत्याशी: राणा ओझा मिले मत: 398 हारे प्रत्याशी: मनमोहन भगत मिले मत: 109 जीत का अंतर: 289 फोटो संख्या-08-राणा ओझा वार्ड संख्या: 06 जीते प्रत्याशी: राखी सरदारिन मिले मत: 365 हारे प्रत्याशी: सुमित्रा सरदारिन मिले मत: 361 जीत का अंतर: 04 वार्ड संख्या: 07 जीते प्रत्याशी: पूनम देवी मिले मत: 629 हारे प्रत्याशी: इति दुबे मिले मत: 236 जीत का अंतर: 393 वार्ड संख्या: 08 जीते प्रत्याशी: अनिकेत गोस्वामी मिले मत: 629 हारे प्रत्याशी: मो. अजहर आलम मिले मत: 263 जीत का अंतर: 366 वार्ड संख्या: 09 जीते प्रत्याशी: बिमल चंद्र राउत मिले मत: 557 हारे प्रत्याशी: चंदना घोष मिले मत: 288 जीत का अंतर: 269 वार्ड संख्या: 10 जीते प्रत्याशी: गुड्डू कुमार भगत मिले मत: 468 हारे प्रत्याशी: साधन रजक मिले मत: 242 जीत का अंतर: 226 वार्ड संख्या: 11 जीते प्रत्याशी: निभा देवी मिले मत: 497 हारे प्रत्याशी: चैताली सिंह मिले मत: 231 जीत का अंतर: 266 वार्ड संख्या: 12 जीते प्रत्याशी: भीम सिंह मिले मत: 455 हारे प्रत्याशी: टोनी कुमार मंडल मिले मत: 242 जीत का अंतर: 213 वार्ड संख्या: 13 जीते प्रत्याशी: असलम अंसारी मिले मत: 583 हारे प्रत्याशी: ओमप्रकाश साह मिले मत: 338 जीत का अंतर: 245 वार्ड संख्या: 14 जीते प्रत्याशी: मो. मुस्ताक अंसारी मिले मत: 603 हारे प्रत्याशी: मो. रियाज मिले मत: 333 जीत का अंतर: 270 वार्ड संख्या: 15 जीते प्रत्याशी: चंचल सिंह मिले मत: 433 हारे प्रत्याशी: प्रेमशीला देवी मिले मत: 407 जीत का अंतर: 26 वार्ड संख्या: 16 जीते प्रत्याशी: रियाज अंसारी मिले मत: 526 हारे प्रत्याशी: श्याम कुमार भगत मिले मत: 457 जीत का अंतर: 69 वार्ड संख्या: 17 जीते प्रत्याशी: आलमगीर अंसारी मिले मत: 477 हारे प्रत्याशी: मो. नवाज मिले मत: 407 जीत का अंतर: 70 वार्ड संख्या: 18 जीते प्रत्याशी: कृष्णा शर्मा मिले मत: 679 हारे प्रत्याशी: प्रीति दास मिले मत: 451 जीत का अंतर: 228 वार्ड संख्या: 19 जीते प्रत्याशी: तनु दास मिले मत: 475 हारे प्रत्याशी: माधुरी मंडल मिले मत: 385 जीत का अंतर: 90 वार्ड संख्या: 20 जीते प्रत्याशी: चेनु बीबी मिले मत: 455 हारे प्रत्याशी: फ़िरदोसी खातून मिले मत: 417 जीत का अंतर: 38 वार्ड संख्या: 21 जीते प्रत्याशी: राबिया बेवा मिले मत: 386 हारे प्रत्याशी: सलीमा बेगम मिले मत: 309 जीत का अंतर: 77 पढ़ाई के साथ जनसेवा का संकल्प, सबसे युवा पार्षद बनीं तनु दास - कहा मुहल्ले के समस्या दूर करना उनकी प्राथमिकता.... पाकुड़। महज 21 वर्ष की उम्र में तनु दास ने 10 नंबर वार्ड से वार्ड पार्षद का चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी माधुरी मंडल को 90 वोटों के अंतर से पराजित किया। तनु दास को कुल 475 मत प्राप्त हुए। जीत के बाद उन्होंने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे वार्ड के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। तनु दास ने बताया कि उनके वार्ड में पेयजल की समस्या काफी गंभीर है। इसलिए उनकी पहली प्राथमिकता हर घर तक स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करना होगी। इसके अलावा नालियों की नियमित सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करना भी उनकी कार्ययोजना में शामिल है। ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गौरतलब है कि तनु दास की ग्रेजुएशन की पढ़ाई अभी जारी है। वह केकेएम कॉलेज पाकुड़ से इतिहास विषय की छात्रा भी है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ वह अपनी आगे की पढ़ाई भी निरंतर जारी रखेंगी। कम उम्र में मिली इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में भी नया उत्साह भर दिया है। नेताओं को चाय पिलाने वाले मिथुन अब बने पार्षद पाकुड़। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत यह है कि यहाँ एक साधारण व्यक्ति भी अपनी मेहनत और सेवा भावना से शिखर तक पहुँच सकता है। यह वाकया पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के वार्ड नंबर 1 में देखने को मिला, जहाँ मिथुन मरांडी ने जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया है। मिथुन मरांडी की यह जीत इसलिए खास है क्योंकि उनका अतीत बेहद साधारण रहा है। कल तक जो मिथुन पार्टी कार्यालय में आने वाले बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को चाय-पानी पिलाया करते थे, आज जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुनकर परिषद की कुर्सी तक पहुँचा दिया है। उन्होंने अपने व्यवहार और सेवा के दम पर वार्ड की जनता का दिल जीता। मिथुन की जीत ने यह साबित कर दिया है कि राजनीति में केवल धनबल या रसूख ही काफी नहीं है, बल्कि जनता के बीच आपकी उपस्थिति और ईमानदारी सबसे अधिक मायने रखती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिथुन ने हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से काम किया है। हमें खुशी है कि अब वह हमारी समस्याओं को दूर करने का कार्य करेंगे जीत के बाद समर्थकों का जोरदार स्वागत, जश्न का माहौल पाकुड़। नगर परिषद चुनाव की मतगणना संपन्न होते ही शहर का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। जैसे ही आधिकारिक तौर पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा हुई, मतगणना केंद्र के बाहर सुबह से डटे समर्थकों का सब्र उल्लास में बदल गया। पहली बार वार्ड नंबर 15 में खड़ी चंचल सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रेमशिला देवी को 26 वोट से हराकर जीत हासिल किया है। पहली बार में ही पार्षद चुनाव में हुई जीत से काफी खुश है। परिणामों की घोषणा के साथ ही समर्थकों ने अबीर-गुलाल की होली खेल कर अपने विजयी पार्षदों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ..................................................... जीत पर समर्थक खुश तो हार पर मायूसी पाकुड़। बाजार समिति मैदान में मतगणना केंद्र के अंदर सुबह 8 बजे से मतों की गिनती शुरू हो गई थी। जैसे-जैसे वोटों की गिनती आगे बढ़ती गई, चुनावी सरगर्मी भी बढ़ता चला गया। वार्ड पार्षद से लेकर नगर परिषद अध्यक्ष पद तक के प्रत्याशियों के समर्थकों की नजरें हर अपडेट पर टिकी रहीं। मतगणना केंद्र के बाहर खड़े लोगों की धड़कनें तेज थीं। कहीं बढ़त की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ती। नारेबाजी और बधाइयों का दौर शुरू हो जाता। तो कहीं पिछड़ने की सूचना से खेमों में सन्नाटा और मायूसी छा जाती। जीत-हार के इस उतार-चढ़ाव ने केंद्र के बाहर मतगणना खत्म होने तक रोमांच का माहौल बनाए रखा। लोग सोशल साइट्स के सहारे भी अपने अपने प्रत्याशी की जीत हार की जानकारी तलाश रहे थे। जैसे ही अंतिम परिणाम सामने आए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच जश्न का माहौल बन गया और बधाइयों का दौर देर तक चलता रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।