Hindi NewsJharkhand NewsPakur NewsPanchayat Employment Day Held in Pakurdiya Community Engagement and Development Plans Discussed
रोजगार दिवस पर योजनाओं का किया गया चयन

रोजगार दिवस पर योजनाओं का किया गया चयन

संक्षेप:

पाकुड़िया में पंचायत रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी पंचायतों के मुखिया और ग्रामीणों ने विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुखिया ने लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और मनरेगा जॉब...

Sep 11, 2025 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share Share
Follow Us on

पाकुड़िया। एसं प्रखंड के सभी पंचायत कार्यालयों में गुरुवार को पंचायत रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर फुलझिंझरी, पाकुड़िया, खजूरडंगाल, वासेतकुंडी, डोमनगड़िया, बड़ा सिंहपुर, बन्नोग्राम सहित अन्य सभी पंचायतों में मुखिया, समिति के सदस्य, वार्ड एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचायत के विकास योजना पर चर्चा किया गया। मौके पर सभी पंचायतों के मुखिया, सचिव आदि ने अपने पंचायत कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। मुखिया ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने का निर्देश दिया। मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण, समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं को सुना।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें