Pakur News: हिंदुस्तान असर: नीचे गिरे तार को विद्युत विभाग ने कराया दुरूस्त
Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। हिंदुस्तान असर: नीचे गिरे तार को विद्युत विभाग ने कराया दुरूस्त हिंदुस्तान असर: नीचे गिरे तार को विद्युत विभाग ने कराया दुर
Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत पलियादाहा पंचायत के मोचियापाड़ा में करीब छह महीने से पोल से नीचे गिरा बिजली का तार आखिरकार हिंदुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद दुरुस्त कर दिया गया। 12 अक्टूबर 2026 को हिंदुस्तान अखबार में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया और महज दो दिनों के भीतर तार की मरम्मत कर उसे सुरक्षित तरीके से दुरुस्त कर दिया। तार नीचे गिरा रहने के कारण ग्रामीणों, किसानों और राहगीरों के बीच दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। आसपास धान के खेत और आवागमन का रास्ता होने से खेतों में काम करने वाले लोगों को भी खतरा बना हुआ था।
लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने से ग्रामीण परेशान थे। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों ने हिंदुस्तान अखबार का तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के महज दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान हो गया। अब बिजली का तार दुरुस्त होने से लोगों को आवागमन और खेतीबाड़ी के दौरान होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए हिंदुस्तान अखबार की सराहना की।फोटो संख्या-03- विद्युत विभाग द्वारा ठीक कराए जाने के बाद विद्युत तार की स्थिति

