Pakur News: पुलिस प्रशासन ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण
Pakur News: दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पाकुड़िया थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने रविवार को प्रखंड के पूजा स्थलों और मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेकर पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने अफवाहों या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
Pakur News: पाकुड़िया, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पाकुड़िया पुलिस प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों एवं मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पूजा समितियों के सदस्यों से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने की अपील की। साथ ही, पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने आम लोगों से भी प्रशासन का सहयोग करने तथा आपसी सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन की सक्रियता से पूजा समितियों और श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।


