वारंटी को भेजा गया जेल
Dec 03, 2025 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
पाकुड़िया पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिक आरोपी बिकास लेट और विलास लेट को गिरफ्तार किया। ये दोनों आरोपी ग्राम बोंनोग्राम के निवासी हैं और हत्या के मामले में फरार थे। पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य जांच और पूछताछ के बाद पाकुड़ कारा भेज दिया और अदालत में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की।

पाकुड़िया। थाना कांड संख्या 34/2025 के फरार चल रहे प्राथमिक आरोपी बिकास लेट एवं विलास लेट को पाकुड़िया पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर स्वास्थ्य जांच एवं पूछताछ के उपरांत पाकुड़ कारा भेज दिया है। आरोपी बिकास लेट एवं विलास लेट ग्राम बोंनोग्राम पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले है। इसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्ययालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया। ये काफी दिनों से फरार चल रहे थे। ज्ञात हो कि इसके विरुद्ध हत्या का मामला पाकुड़िया थाना दर्ज हुआ था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



