सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, 590 रूपए मानदेय पर बनी सहमति

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। नगर परिषद की अध्यक्ष और कंपनी प्रबंधन के बीच हुई बैठक में ₹590 प्रतिदिन पर सहमति बनी। हड़ताल के कारण शहर में कचरे का अंबार लग गया था। अब सफाई कर्मी काम पर लौट आए हैं।

सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, 590 रूपए मानदेय पर बनी सहमति

​पाकुड़। नगर परिषद क्षेत्र में पिछले चार दिनों से कचरा उठाव और साफ-सफाई ठप कर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों का गतिरोध आखिरकार शनिवार को समाप्त हो गया। नगर परिषद की अध्यक्ष सबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा ओझा और संबंधित आउटसोर्सिंग आकांक्षा इंटरप्राइजेज कंपनी के एरिया मैनेजर आलोक कुमार सिंह के बीच हुई एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक में मांगों पर सहमति बनी। समझौता वार्ता सफल होने के बाद सफाई कर्मियों ने शनिवार शाम से ही वापस काम पर लौटने का फैसला किया और शहर को स्वच्छ बनाने में जुट गए। बता दें कि वि​गत 13 मई से जारी इस हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न चौराहों और मोहल्लों में कचरे का अंबार लग गया था। जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सफाई कर्मियों की मुख्य नाराजगी सरकार द्वारा निर्धारित समय पर वेतन न मिलने, मानदेय में कटौती और कंपनी द्वारा नए नियमों को थोपे जाने को लेकर थी。

कर्मियों की नाराजगी

​कर्मियों का आरोप था कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद कंपनी ने पहले ₹631 प्रतिदिन देने का भरोसा दिया था, लेकिन बाद में मुकरते हुए केवल ₹474 देने की बात कही। इसके अलावा, पिछले 8 वर्षों से सेवा दे रहे कर्मियों से कचरा उठाने वाले हल्के वाहनों लाइट वेट को चलाने के लिए भी हैवी ड्राइविंग लाइसेंस की मांग की जा रही थी, जिसे कर्मियों ने पूरी तरह अनुचित और व्यावहारिक बताया था।

सहमति पर बैठक

​बैठक में ₹590 प्रतिदिन पर बनी सहमति...

​मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के बीच बैठक हुई। काफी विचार-विमर्श के बाद दोनों पक्ष बीच का रास्ता निकालते हुए ₹590 प्रतिदिन मानदेय देने पर सहमत हुए। इस फैसले के बाद सफाई कर्मियों ने राहत की सांस ली।

काम पर लौटना

शाम से ही काम पर लौटे कर्मी...

समझौता वार्ता सफल होने के तुरंत बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली। शहर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कर्मियों ने शनिवार शाम से ही विभिन्न वार्डों में युद्ध स्तर पर कचरा उठाव का काम शुरू कर दिया है।

नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल ने कहा कि शहर की साफ-सफाई और आम नागरिकों की सहुलियत हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चार दिनों की हड़ताल से शहर की स्थिति बिगड़ रही थी, जिसे देखते हुए हमने मध्यस्थता की। कंपनी प्रबंधन और सफाई कर्मियों, दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की गई और 590 रूपए प्रतिदिन मानदेय पर आपसी सहमति बनवाई गई। सफाई कर्मी हमारे शहर की रीढ़ हैं, उनके हितों की रक्षा के साथ-साथ शहर को स्वच्छ रखना भी हमारा दायित्व है।

- नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल

सामान्य प्रश्न

सफाई कर्मियों की हड़ताल कब समाप्त हुई?
सफाई कर्मियों की हड़ताल शनिवार को समाप्त हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।