Pakur News: एफएसओ ने मिठाई दुकानों और होटलों की सघन जांच

हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

Pakur News: दुर्गा पूजा से पहले उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पाकुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों की जांच की। टीम ने पनीर, खोया, मिठाइयों, खाद्य तेल सहित कई उत्पादों की गुणवत्ता और साफ-सफाई परखी। कारोबारियों को मिलावट और एक्सपायरी सामान न बेचने तथा एफएसएसएआई नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। उल्लंघन पर नोटिस जारी करने की चेतावनी दी गई।

Pakur News: एफएसओ ने मिठाई दुकानों और होटलों की सघन जांच

Pakur News: ​पाकुड़। दुर्गा पूजा को ले आम जनता को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों एवं मिष्टान दुकानों की सघन जांच की गई। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया ​जांच अभियान के दौरान टीम ने शहर के प्रमुख होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। इस क्रम में पनीर, खोया, मिल्क केक, रसगुल्ला, लड्डू, जलेबी, खाद्य तेल और अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूनों की जांच की गई।

अधिकारियों ने कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि त्योहारी सीजन में किसी भी प्रकार की मिलावट या एक्सपायरी सामानों की बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ​दुकानों में साफ-सफाई की कमी या खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करने की चेतावनी दी गई है। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे एफएसएसएआई के नियमों का कड़ाई से पालन करें और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं स्वास्थ्यवर्धक सामग्रियां ही बेचें। पाकुड़ से हरिशंकर शाह, किशोर कुमार व दुमका से अंजना मिंज मौके पर मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: एफएसओ ने मिठाई दुकानों और होटलों की सघन जांच