Pakur News: वार्डों की अनदेखी का आरोप, आक्रोशित पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

Pakur News: - योजना चयन में भेदभाव का आरोप, पार्षदों ने किया धरना प्रदर्शन... वार्डों की अनदेखी का आरोप, आक्रोशित पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

Pakur News: वार्डों की अनदेखी का आरोप, आक्रोशित पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका

Pakur News:

नगर परिषद पाकुड़ में 2 करोड़ की सड़क मद से जुड़ी योजनाओं के चयन को लेकर वार्ड पार्षदों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के समीप धरना-प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल और उपाध्यक्ष राणा ओझा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्षदों ने योजना चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सभी 21 वार्डों के साथ समान व्यवहार करने और नियमों के अनुरूप योजनाओं का चयन करने की मांग की। धरना समाप्त होने के बाद पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। धरना दे रहे पार्षदों का कहना है कि उन्होंने अपनी समस्याओं को पहले भी उपायुक्त के समक्ष रखा था। उस दौरान समस्याओं के निराकरण का आश्वासन मिला, लेकिन उनके अनुसार अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पार्षदों ने आरोप लगाया कि बार-बार आवेदन देने और संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद उनकी मांगों पर अपेक्षित पहल नहीं की गई। इसी नाराजगी के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

योजना आवंटन पर पार्षदों का सवाल

योजना आवंटन को लेकर पार्षदों का आक्रोश उस समय और मुखर हो गया, जब उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर शहर के दस वार्डों को योजनाओं से वंचित क्यों रखा जा रहा है। पार्षदों ने सवालिया लहजे में कहा,“क्या ये दस वार्ड भारत में नहीं हैं या किसी दूसरे देश में पड़ते हैं?” पार्षदों के इस सवाल ने नगर परिषद में योजना चयन और वार्डों के बीच समानता को लेकर उठ रहे विवाद को सामने ला दिया है। उनका कहना है कि विकास योजनाओं का लाभ सभी वार्डों को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से मिलना चाहिए, ताकि किसी भी क्षेत्र के नागरिकों को विकास से वंचित न रहना पड़े। पार्षदों की मांग है कि विभागीय मंतव्य प्राप्त होने तक 2 करोड़ की सड़क मद से संबंधित एकरारनामा,कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) और अन्य अग्रेतर कार्रवाई पर रोक लगाई जाए, स्थायी समिति से पारित 11 वार्डों की योजनाओं की वैधता एवं नियमसम्मत प्रक्रिया की जांच कराई जाए, यदि योजना चयन में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित निविदाओं को निरस्त कर सभी 21 वार्डों के लिए नियमानुसार दोबारा योजना चयन किया जाए। योजना चयन की प्रक्रिया में सभी वार्डों को समान और न्यायसंगत अवसर प्रदान किया जाए। मौके पर वार्ड संख्या चार के रुपाली सरकार, वार्ड संख्या 13 असलम अंसारी, वार्ड संख्या एक मिथुन मरांडी, वार्ड संख्या तीन किरण कापरी, भीम सिंह वार्ड संख्या बारह, आलमगीर अंसारी वार्ड संख्या बारह एवं वार्ड संख्या दो के वार्ड पार्षद आदि मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पार्षदों ने किस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया?−
उन्होंने 2 करोड़ की सड़क मद से जुड़ी योजनाओं के चयन और सभी 21 वार्डों के साथ समान व्यवहार की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पाकुड़Pakur News: वार्डों की अनदेखी का आरोप, आक्रोशित पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका