नगर परिषद बोर्ड की बैठक में स्थायी समिति गठित

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़ में नगर परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष शबरी पाल की अध्यक्षता में स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव हुआ। विभिन्न वार्डों के पार्षदों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित सदस्यों में तनु दास, निभा देवी, अनिकेत गोस्वामी, मो. रियाज अंसारी और मो. मुस्ताक अंसारी शामिल हैं। बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई गई।

नगर परिषद बोर्ड की बैठक में स्थायी समिति गठित

​पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर परिषद की बोर्ड बैठक अध्यक्ष शबरी पाल की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न वार्डों के पार्षदों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ​समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों में वार्ड नंबर 19 से तनु दास, वार्ड नंबर 11 से निभा देवी, वार्ड नंबर 08 से अनिकेत गोस्वामी, वार्ड नंबर 16 से मो. रियाज अंसारी और वार्ड नंबर 14 से मो. मुस्ताक अंसारी उर्फ़ राजा शामिल हैं। बैठक के दौरान बोर्ड के सदस्यों ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नगर के विकास कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।